देहरादून: महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंचेंगे। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
लिखने-पढऩे में अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं कोश्यारी
उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में मुख्यमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी का महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से त्यागपत्र हाल ही में स्वीकार हुआ था। कोश्यारी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वह अब राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहते हुए लिखने-पढऩे में अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं।
यद्यपि महाराष्ट्र में बतौर राज्यपाल कुछ विवादों को भी इसका एक कारण माना गया। कोश्यारी शुक्रवार शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून में डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से देहरादून तक कई स्थानों पर भी कोश्यारी का स्वागत करेंगे।

More Stories
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित