पूर्व सैनिकों ने किए अनुभव साझा।
हिम सन्देश, 13 फ़रवरी 2023, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गाँव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं के गाँव विकास से संबंधित लोगों की राय ली। गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाँव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गाँव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने गाँव में पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर योग एवं ध्यान भी किया।

More Stories
यमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थलनदी में वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील