उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत ठीक नहीं होने पर सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें कई दिनों से बुखार की शिकायत थी।
लिहाजा वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नहीं आ पाए थे। तबीयत ठीक नहीं होने से उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या