मुख्यमंत्री धामी अचानक पहुँचे चिंतन शिविर में
तीन दिवसीय चिंतन शिविर में चल रहे वैचारिक मंथन पर सीएम की है मुख्यमंत्री नजर
सभागार में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठकर पूरी गम्भीरता से देख व सुनते रहे, अधिकारियों व विशेषज्ञों का विचार विमर्श।
हिम सन्देश, 23 नवम्बर 2022, बुधवार, मसूरी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक चिंतन शिविर में पहुँचे। सभागार में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठकर पूरी गम्भीरता से अधिकारियों व विशेषज्ञों का विचार विमर्श देखते व सुनते रहे। तीन दिवसीय चिंतन शिविर में चल रहे वैचारिक मंथन पर सीएम की सीधी नजर है।
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के आज के समापन सत्र में देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सरदार पटेल भवन सभागार में पहुँचे और अन्य अधिकारियों के मध्य बैठकर एक श्रोता के रूप में विचारों को सुनने लगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेहद गंभीरता के साथ प्रस्तुतिकरण को देखने के साथ ही अधिकारियों के विचारों और सुझावों को सुना।

More Stories
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन