
हिम सन्देश, 08 नवंबर 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में ‘रं कल्याण संस्था’ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के प्रहरी भी है।
उन्होंने ‘रं कल्याण संस्था’ द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यकलापों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी देश के सीमान्त क्षेत्रों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही इन क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति के सरंक्षण की दिशा में पहल की गई है। राज्य सरकार सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, ‘रं कल्याण संस्था’ के संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, संस्था के अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल, डी. एस. गर्ब्याल, सी.एस. ग्वाल, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक