हिम सन्देश, 06 नवंबर 2022, (जि.सू.का.)। आज विधान सभा धर्मपुर के वार्ड संख्या 84 में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा शिविर मे आये लाभार्थियों की वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के आवेदनों पर मौके पर ही औपचारिकताएं पूर्ण कर स्वीकृत की गई।
विधायक धर्मपुर विधानसभा विनोद चमोली द्वारा शिविर में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लाभार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

More Stories
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ