
हिम सन्देश, 31 अक्टूबर 2022, सोमवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया व नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है व सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है जिस हेतु शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।
विदित रहे कि पेयजल निगम ने महापौर से अनुरोध किया था कि सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाए। इस क्रम में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम द्वारा टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके है व 01 नवम्बर, 2022 को टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे, जिससे जल्दी ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एसबीआई से नवाबी रॉड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। नहर कवरिंग कार्य मे सिंचाई विभाग द्वारा काफी विलम्ब किया गया है जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है तथा शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए है। विदित रहे कि नहर कवरिंग कर सड़क को चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

More Stories
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी