हिम सन्देश, 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार, देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत निर्माणधीन दून लाईब्रेरी एवं परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया।

दून लाईब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी ने लाईब्रेरी का बचा हुआ कार्य तेजी से निपटाने एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाने परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करते हुए, परिसर में उद्यान के कार्य (पौधा रोपण )पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार परेड ग्राउण्ड के निरीक्षण के दौरान ग्राउण्ड में बचे हुए कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के साथ आसपास सड़के ठीक करने, बाउण्ड्री निर्माण कार्य,पार्किंग एवं ग्राउण्ड समतलीकरण का कार्य पूर्ण करने के साथ ही निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना लि० श्रीमती सोनिका ने कार्यदायी संस्थाओं को स्मार्ट सिटी परियोजना अन्तर्गत निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएससीएल स्मार्ट सिटी लि० जगमोहन चौहान, कृष्णा चमोला एवं काम्बोज सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश