डोईवाला : देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ जवानों ने एक टैक्सी चालक को बुरी तहर से पीट दिया। जिसके विरोध में टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया।
स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध जताया
जानकारी के मुताबिक देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली नंबर की एक प्राइवेट कार में एयरपोर्ट से सवारी ले जाने को लेकर स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालकों ने विरोध जताया। जिस पर आरोप है कि उस वक्त मौजूद सीआइएसफ के एक जवान ने इस दौरान उस वाहन को वहां से भेज दिया।
सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को बुरी तरह से पीटा
जब स्थानीय टैक्सी चालकों ने इसका विरोध दर्ज कराया तो कुछ और सीआइएसएफ जवानों ने आकर टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक को बुरी तरह से पीटा। परिसर में हुई इस पिटाई से टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक इसके विरोध में उतर आए और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक एकत्र हो गए।
विरोध में एयरपोर्ट से टैक्सी संचालन बंंद कर दिया
एक तरफा कार्रवाई से नाराज टैक्सी चालकों ने मारपीट की घटना के विरोध में एयरपोर्ट से टैक्सी संचालन बंंद कर दिया। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं घटना के बाद सीआइएसएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिस आक्रोशित वाहन चालकों को समझाने में लगी हुई है।

More Stories
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग