हिम सन्देश, 22 अक्टूबर 2022, शनिवार, देहरादून। शनिवार को काशीपुर से खटीमा पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा मुख्य बाजार में काफिला रुकवा कर हाथ से बने मिट्टी के दीयों की खरीददारी की।
मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया। मिट्टी से बने दीयों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी से इस दिवाली में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदे जाने का आग्रह किया।

More Stories
‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज