हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया ।हादसे में डंपर में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना रायवाला पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बुधवार को हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर के समीप एक डंपर के टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। डंपर में सड़क निर्माण की सामग्री भरी हुई थी। जो बहादराबाद से भानियाचाला जा रहा था। इस घटना में डंपर चालक इनाम, परिचालक कालू और अन्य सवार व्यक्ति आरिफ घायल हो गए। इस हादसे के बाद राजमार्ग पर करीब दस किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से किनारे किया और यातायात को दुरुस्त कराया। रायवाला से सप्त ऋषि चौकी तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक को वनवे करना पड़ा। वाहनों के जाम में कई एंबुलेंस व सरकारी वाहन भी फंसे रहे।

More Stories
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात