नैनीताल, झील किनारे महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था।
गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला। एसएसआई के अनुसार महिला की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है।
किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन नहीं लौटी। रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
उन्हें जब एक शव मिलने की जानकारी मिली तो मोर्चरी पहुंचे। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल के अनुसार दीपा को दो शिक्षिका के साथ मोर्चरी भेजा गया है। मां के शव को देख बच्चियां दहाड़ मारकर रोने लगीं। पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।

More Stories
एनजीए के 14वें वार्षिक खेल महोत्सव में ‘लव सदन’ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक