अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21.06.2022 को पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी व समस्त कोतवाली/थाना/चौकी पर *योग शिविर आयोजित कर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा योगाभ्यास किया* गया।
*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है तथा मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग/व्यायाम जरुर करना चाहिये।
पुलिस लाइन ज्ञानसू योग शिविर में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, एफएसओ शिशुपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग* किया गया।

More Stories
एनजीए के 14वें वार्षिक खेल महोत्सव में ‘लव सदन’ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक