हिम सन्देश, 15 जून 2022, बुधवार, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भट्ट 16 जून गुरुवार को अपराहन 4:00 बजे हल्द्वानी स्थित अपने आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता सहित विभिन्न संगठनों से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट 17 जून शुक्रवार को हल्द्वानी से अपराहन 10:00 बजे नैनीताल प्रस्थान कर, प्रातः 11:30 बजे से आम जनता व पार्टी पदाधिकारियों वह अन्य संगठनों सहित लोगों से मुलाकात करेंगे। जिसके पश्चात अपराहन 3:00 बजे से अधिकारियों के साथ दिशा की बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात 6:30 बजे अजय भट्ट नैनीताल से सर्किट हाउस काठगोदाम प्रस्थान करेंगे, और रात्रि प्रवास सर्किट हाउस में करेंगे । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री 18 जून को प्रातः 9:30 बजे रुद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे से अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। तत्पश्चात अपराहन 2:30 बजे काशीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, और वहां केंद्र के 8 साल पूरे होने पर प्रस्तावित जनसभा को संबोधित करेंगे।

More Stories
एनजीए के 14वें वार्षिक खेल महोत्सव में ‘लव सदन’ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक