जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले के दोनों धाम श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश नगर पंचायत व जिला पंचायत को दिए है। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों में बड़े कूड़ेदान लगाने को कहा है।
एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग,स्नान घाट व हैलीपैड पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त कूड़ेदान लगाए गए है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का कचरा, रैपर इत्यादि कूड़ेदान में डाला जाए। ताकि धाम परिसर एवं यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनी रहें।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों में बड़े कूड़ेदान लगाने को कहा

More Stories
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर