गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना स्थित आईएमएस कालेज कैंपस परिसर के पीछे बने हास्टल में बुधवार को लिफ्ट टूट गई। इस हादसे में बीबीए, बीसीए के 11 छात्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट टूटने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका आपरेशन चल रहा है। हादसे के बाद एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

More Stories
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : धामी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण