- ‘अपने सपने’ संस्था के बच्चों ने ड्राइंग कंपटीशन के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस गर्मी के मौसम में कैसे सड़क पर रह रहे जानवरों, पक्षियों तक खाना पानी पहुँचाया जाए और उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिम सन्देश, 21 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने सपने संस्था के बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। वहीं इस मौके पर एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया जिसमें ज्योति, सिमरन व कोमल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनको कॉर्निटोस की ओर से गिफ्ट हैम्पर इनाम स्वरूप दिये गए।
गौरतलब है कि स्कूल खुल चुके हैं और इस वक्त बच्चों को कॉपी-किताबों की आवश्यकता पड़ रही है, ऐसे में तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘अपने सपने’ संस्था द्वारा पढ़ाए जा रहे बस्ती के बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन आयोजित किया है एवं उनको कॉपी पेंसिल कलर इत्यादि उपलब्ध करवाये गए।
‘अपने सपने’ संस्था के बच्चों ने ड्राइंग कंपटीशन के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस गर्मी के मौसम में कैसे सड़क पर रह रहे जानवरों, पक्षियों तक खाना पानी पहुँचाया जाए और उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने कहा कि लगभग 2 साल बाद स्कूल खुले हैं और अभी भी हमारे समाज का एक तबका ऐसा है जो अभी भी कोविड की मार से उबर नहीं पाया है, ऐसे में हम सभी को आगे आकर ऐसे लोगों के बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करनी चाहिए। तेजस्विनी की ओर से कार्यक्रम संचालन के लिए अर्चना यादव कपूर, अंशिका खुराना, कविता पाल, अंजू बारी एवं सुनीता जैन मौजूद रहे।
“अपने सपने” संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर तेजस्वनी संस्था की ओर से सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

More Stories
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड पर संचालित करने, स्क्रीनिंग एवं निक्षय मित्रों के नामांकन में तेजी लाने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास