हिम सन्देश, 27 मार्च 2022, हरिद्वार। आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हरिद्वार भ्रमण के दौरान हरिद्वार पुलिस ने VVIP ड्युटी की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के साथ-साथ परिवार से बिछड़े 08 वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द कर आंसु से भीगे चेहरों पर हंसी लौटाई।
AHTU में नियुक्त कांस्टेबल राकेश कुमार को VVIP ड्युटी के दौरान जयराम आश्रम मोड़ हाईवे पर पंतदीप पार्किंग के करीब चिलचिलाती धूप में रोता- बिलखता पसीने में लथपथ 08 वर्षीय बच्चा कृष्णा मिला। बच्चे को ढाँढस बंधा कांस्टेबल ने उसके बारे मे जानकारी की तो पता लगा कि वह अपने माता पिता और बहन के साथ हरिद्वार में नहाने आया था व इसी दौरान हाथ झटक जाने के कारण गुम हो गया।
आरक्षी द्वारा इस सन्दर्भ में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर बच्चे को साथ लेकर निकटवर्ती स्थानों पर परिजन की तलाश करने के साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने की बाद बच्चे के परिजन CCR पहुँचे और उन्होंने अपने बच्चे को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। बालक को वापस पाकर पिता जय सिंह व मुरादाबाद निवासी सभी परिजनों द्वारा हृदय से उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

More Stories
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग