उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ ले रहे हैं। इसके साथ ही नए मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। उत्तराखंड कैबिनेट के नए चेहरों के रूप में कुछ के नाम सामने आ गए हैं।
इनके नाम कंफर्म
जिसमें से पांच मंत्रियों के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इनमें सितारगंज विधायक सौरभ बुहुगुणा, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मसूरी विधायक गणेश जोशी और बागेश्वर विधायक चंदनराम दास का नाम शामिल है।
बागेश्वर विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं यह भी संभावना है कि शपथ ग्रहण के बाद आज शाम पांचवीं विधानसभा की धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।

More Stories
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य- डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी