ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत ब्रह्मपुरी के समीप एक अल्टो कार खाई में गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। ये सभी नरेंद्र नगर के रहने वाले हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। हालांकि, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उस वक्त हुआ।
शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे कार सवार
पुलिस ने दोनों मृत व्यक्तियों की शिनाख्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में एक महिला समेत चार लोग सवार थे, जो शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे। दुर्घटना में कार में सवार रामदयाल (56 वर्ष) पुत्र बुद्धि दास निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल और संजय निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल शामिल है। घायलों में विकास भट्ट (30 वर्ष) निवासी पावकी देवी पट्टी दोगी नरेंद्र नगर और रीना पंवार (22 वर्ष )निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर शामिल है।

More Stories
सभी विभाग टीम भावना के कार्य करें
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
डालनवाला क्षेत्र में मोटर साइकिल लूट का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार