हिम सन्देश, 20 फरवरी 2022, पिथौरागढ़ । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी, कुल 102 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 04_वाहन किये सीज। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक- 19.02. 2022 को जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग वाहन चालकों/ शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की सघन चैकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 102 वाहन चालकों का चालान कर 48,500/- रू0 समायोजन शुल्क जमा किया गया जिसमें बिना हेलमेट, बिना डी0एल0 व दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाने पर 15 वाहन/वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित कर कुल- 04 वाहन सीज किये गये।
इसके अतिरिक्त कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर बिना मास्क के बाजार में घूमते हुए पाये जाने पर 05 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का उल्लंघन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध, कुल- 48 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 7,600/- रुपये संयोजन शुल्क जमा किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
“गोदान केवल फिल्म नहीं, भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों का चित्रण है”— गणेश जोशी