हिम सन्देश, 30 जनवरी 2022, चौबट्टाखाल। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क कर, लोगों को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने अपने भ्रमण कार्यक्रम का आरंभ पोखड़ा मंडल के चरगाड़ में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा में प्रतिभाग करके किया।तत्पश्चात गवाणी बाजार, सेडियाखाल, मेलगांव, मेवा मसमोली, सकनौली, कसाणी एवं भैसवाणा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियाँ बताकर, राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत सतपुली मंडल के गहड से की और सोलिया, द्वारीखाल, ग्वीन, थानखाल, भलगांव और बरसूड़ी आदि क्षेत्रों में क्षेत्र की सम्मानित जनता से सतपाल महाराज एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पर्यटन मंत्री ने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान देव तुल्य जनता से मिले समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार जताया ।

More Stories
रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखण्ड की टीम
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं
सीएम धामी ने टनकपुर में ₹319 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास