
हिम सन्देश, 22 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड को बने 21 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज तक भी राज्य की अपनी खेल नीति नहीं है। 21 साल का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, कल राज्य को उसकी खेल नीति मिलने जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 23 नवंबर को कैबिनेट में खेल नीति को मंजूरी दी जाएगी । खेल नीति में हमने हर बात का ध्यान रखा है।
राज्य की नई खेल नीति में राज्य के खिलाड़ियों के हित के लिए कई प्रावधान होंगे। इसमें आरक्षण से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस डाइट, आवास, प्रोत्साहन और पुरस्कार में नई व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखंड सरकार की नई खेल नीति के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया है।
खिलाड़ियों के हित के लिए होंगे कई प्रावधान
राज्य की नई खेल नीति में राज्य के खिलाड़ियों के हित के लिए कई प्रावधान होंगे। इसमें आरक्षण से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस डाइट, आवास, प्रोत्साहन और पुरस्कार में नई व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड पर संचालित करने, स्क्रीनिंग एवं निक्षय मित्रों के नामांकन में तेजी लाने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास