केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मणेगांव तिराहा , पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार जनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट , सांसद श्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक भी मौजूद थे।

More Stories
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश