केदारनाथ के विधायक मनोज रावत और हेली कंपनी पवन हंस के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विधायक ने मैनेजर के साथ हाथापाई की। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि विधायक केदारनाथ जाना चाहते थे, लेकिन फ्लाइट में देर होने पर वे बिगड़ गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में तहरीर दी जा रही है।
वहीं, विधायक और हेली कंपनी पवन हंस के बीच विवाद के बाद सभी हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी हैं, जिससे पुलिस के कई अधिकारी पिछले एक घंटे से फाटा शेर सिंह नारायण कोटी हेलीपैड पर फंसे हुए हैं।

More Stories
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश