uttarakhand meemansa। उत्तराखंड सरकार ने आगामी 21 सितंबर से राज्य के सरकारी, अशासकीय व निजी प्राथमिक स्कूल खोलने निर्णय लिया है। अब 21 सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे भी स्कूल जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार (आज) को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की। चर्चा के बाद प्राथमिक स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अब शासन जल्द ही प्राथमिक स्कूलों खोलने का आदेश जारी करेगा।

More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार