uttarakhand meemansa। उत्तराखंड के चार धाम के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे भक्तों के लिए आज अच्छी खबर आई है। कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित चार धाम यात्रा से हाईकोर्ट ने रोक हटा दी है। गुरुवार को हुई अहम सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ चार धाम यात्रा की इजाजत दे दी है।
मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने बद्रीनाथ धाम में 1200 यात्रियों, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 व यमनोत्री धाम में कुल 400 यात्रियों के जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा न्यायालय ने हर भक्त या यात्री को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और दो वैक्सीन का सर्टिफिकेट ले जाने को भी कहा है।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल तैनात करने को कहा है, इसके अलावा भक्त किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर सकेंगे।

More Stories
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं