uttarakhand meemansa। शिक्षा व खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कैंप कार्यालय गूलरभोज गदरपुर में टोक्यो पैरालंपिक्स बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार प्राप्त उत्तराखण्ड के अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का स्वागत किया।


पांडेय ने मनोज सरकार को उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपए चेक दिया। इस अवसर पर पांडेय ने रुद्रपुर स्टेडियम व प्राथमिक विद्यालय आदर्श इंद्रा कालोनी का नाम भी मनोज सरकार के नाम पर रखने की घोषणा की।

पाण्डेय ने कहा कि मनोज ने देश व प्रदेश का नाम सम्पूर्ण विश्व में रोशन किया है। उनके अथक प्रयास, कड़ी मेहनत से बने सशक्त पदचिह्न युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार