हिम सन्देश, 06 नवंबर 2022, नवसारी/देहरादून (जि.सू.का.)। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के नवसारी, गुजरात पहुँचने पर स्थानीय लोंगो ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के रविवार को ऐतिहासिक शहर नवसारी गुजरात पहुँचने पर उनके अनुयाईयों और स्थानीय लोंगो ने बडी संख्या में पहुँचकर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। नवसारी का समृद्ध इतिहास रहा है।
इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि, नवसारी जिला गुजरात का प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। नवसारी मुंबई और अहमदाबाद के बीच ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना
धामी ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
तीन दिवसीय हिमालयन एक्सपो सम्पन्न