रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय पंतनगर में चल रहे 17वें कृषि विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने देश विदेश से जुड़े वैज्ञानिकों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की तरह उत्तराखंड सरकार भी किसानों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बजट में भी किसानों का ध्यान रखा गया है। इसके लिए किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार धौला देवी, मुनस्यारी, बेतालघाट के चाय बागानों को जैविक चाय बागानों में तब्दील कर रहे है। उन्होंने कहा की सरकार संगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 अरोमा वेली का निर्माण कर रही है। गोविंद वाला पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने कहा की 17 कृषि विज्ञान कांग्रेस में देश विदेश के लगभग 3000 वैज्ञानिक ,शोधकर्ता और छात्र यहां पर जुड़े है। इसमें 500 किसान जुड़े हुए है।उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस में कृषि संबंधित विकसित नई तकनीकियों पर चर्चा होगी और जो निष्कर्ष निकलेगा वो सिफारिशें आगे संबंधित विभागों/सरकार को भेजी जाएगी।यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और एप्लाइड साइंस, ओमान में कार्यरत डॉ जावेद अख्तर ने सभी को एक संयुक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रबंधन को धन्यवाद किया। सभी देशों के वैज्ञानिक मिलकर समस्यायों का हल निकाल सकते है। उन्होंने कहा कि भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है जो कि खेती के लिए सबसे अधिक महत्व रखता है। इन सभी समस्यायों का निदान सभी मिलकर एक मंच पर आसानी से निकल सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

More Stories
मुख्य सचिव के निर्देश पर टिहरी जिले में प्रवासी सेल का किया गठन
एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें विवाह का पंजीकरण
आज से 10 और 12वीं की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू