-अक्षय कुमार की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है। साथ ही एक्टर ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है। साथ ही एक्टर ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
मां के नाम अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति…
अक्षय कुमार की इस पोस्ट को देखने के बाद सभी उनकी मां की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। फैंस व बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अक्षय कुमार को सांत्वना दी है। अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब थे, वे अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया करते थे।
फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई आए थे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की मां की तबियत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। 3 सितंबर को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था वे आईसीयू में भर्ती थीं, उनकी हालत काफी नाजुक थीं। मां की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे। अक्षय लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे।
More Stories
देशो का दायित्व है की विदेश में अवैध रूप से रह रहे नागरिक को वापस ले लिया जाए – विदेश मंत्री एस. जयशंकर
भारतीय वित्त मंत्रालय ने एआई टूल्स और एप्लिकेशन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश किया जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ की अष्टमी पर पावन संगम में लगाई डुबकी