-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई है। यात्रा में अभी डेढ़ महीने का समय बचा है।
uttarakhand meemansa। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा तो शुरू हो गई है। लेकिन, यात्रियों की संख्या बहुत कम है। यह भी तब है जब सरकार ने यात्रियों की संख्या तय की हुई है। बद्रीनाथ धाम में तो आज तय संख्या के आधे श्रद्धालु भी नहीं पहुंचे। जबकि, यमुनोत्री धाम में तय संख्या के शत प्रतिशत श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे।
श्री बदरीनाथ धाम में आज 460 श्रद्धालु पावन धाम में पहुंचे। जबकि, यहां 1000 यात्रियों की संख्या तय है। श्री केदारनाथ धाम-636 श्रद्धालु आए, यहां 800 की संख्या तय है। इसी तरह श्री गंगोत्री धाम-430 यात्री पहुंचे। जबकि, यहां 600 यात्रियों की संख्या एसओपी के हिसाब से तय है। श्री यमुनोत्री धाम में आज 400 यात्री पहुंचे, यहां एक दिन में 400 यात्रियों की संख्या तय है। इस हिसाब से यहां 100 प्रतिशत यात्री पहुंचे। चारों धाम में आज दर्शनार्थियों की कुल संख्या 1926 रही। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब/श्री लोकपाल तीर्थ में आज श्रद्धालु 422 पहुंचे।
यात्रा शुरू होने के लिए से आज तक यानी 18 सितंबर से 25 सितंबर तक चारधाम पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 14670 है।
More Stories
मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना
धामी ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
तीन दिवसीय हिमालयन एक्सपो सम्पन्न