February 24, 2025

Shatdal

न्यूज़ पोर्टल

अटल बिहारी वाजपेयी की 98 जयंती पर मुख्यमंत्री योगी के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की

अटल बिहारी वाजपेयी की 98 जयंती पर मुख्यमंत्री योगी के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर आज देश उनको नमन कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज उनको लोक भवन प्रांगण में नमन किया।

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में विख्यात स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 98 जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने भी लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। लखनऊ, दिल्ली, बलरामपुर तथा ग्वालियर से सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर आयोजन किया। इसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अटल युवा संकल्प यात्रा भी निकाली गई। अटल युवा संकल्प यात्रा के तहत युवा मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर अटल बिहारी के संदेश को लोगों तक पहुंचा रहा है।

राज्यपाल तथा सीएम ने दी क्रिसमस की बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशू ने असहाय व पीडि़त मानवता को प्रेम, करुणा व अटूट संकल्प शक्ति का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल ने भी कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों से कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने व मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के सभी आयोजनों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किये जाने की अपील भी की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है।